Latest news
जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के दोमोरिया पुल पर दिनदहाड़े युवक से 5.64 लाख रुपये की लूट
Rs 5.64 lakh looted from youth in broad daylight at Domoria bridge in Jalandhar

जालंधर के दोमोरिया पुल पर दिनदहाड़े युवक से 5.64 लाख रुपये की लूट

जालंधर : महानगर के दोमोरिया पुल पर दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात खबर है। मिली जानकारी अनुसार यहां पुल पर युवक से 5.64 लाख रुपये की लूट हुई है जिसके बाद पुलिस महक़मे में हड़कंप मच गया है। बता दें कि यह इलाका भीड़ भाड़ से व्यस्त रहने वाला इलाका है। ऐसे में इस क्षेत्र में इतनी बड़ी लूट की घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है।

मिली जानकारी मुताबिक न्यू गांधी नगर के रहने वाले राकेश कुमार उर्फ सोनू ने बताया कि मैदे का काम करने वाली व्यापारी मनी अरोड़ा निवासी गांधी नगर ने मुझे पैसे सेंट्रल बैंक में जमा करवाने के लिए दिए थे। वहीँ जब पैसे लेकर दोमोरिया पुल पर पहुंचा तो दो बाइक सवार ने रास्ता रोका और पिस्तौल के बल पर नगदी की लूट ली। इसके बाद वे एक्टिवा व फोन साथ लेकर फरार हो गए। वहीँ वारदात की सूचना मिलते ही थाना तीन की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस राकेश से पूछताछ कर रही है। शुरुआत में पुलिस को यह मामला संदिग्ध लग रहा है। वहीँ थाना नंबर तीन के प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

 


Leave a Reply