Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing Sad News : मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, AIIMS में ली आखिरी सांस
Sad News: Famous comedian Raju Srivastava passed away, breathed his last at AIIMS

Sad News : मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, AIIMS में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली : दुखद खबर है कि मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्होंने बुधवार को दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली. बता दे कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स (AIIMS) हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था. जिंदगी और मौत के बीच 42 दिनों की लंबी लड़ाई लड़ने के बाद आज कॉमेडियन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

मिली जानकारी अनुसार कल यानी गुरुवार को दिल्ली में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीँ राजू के चाहने वाले इस खबर से बेहद दुखी हैं. कई सालों तक उन्होंने फैंस को हंसाया, गुदगुदाया और लोगों के हर गम को कुछ पल के लिए ही सही दूर करने का काम किया.

बता दे कि राजू श्रीवास्तव ने यूं तो 80 के दशक से मनोरंजन की दुनिया में संघर्ष करना शुरू कर दिया था, लेकिन उनको अपने टैलेंट के हिसाब से पहचान नहीं मिल पा रही थी. फिर साल दर साल बीतते गए पर राजू को उतना फेम नहीं हासिल हो पा रहा था, पर फिर साल 2005 आया और वहां से राजू श्रीवास्तव की किस्मत ने करवट बदली. इस साल मशहूर कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में राजू श्रीवास्तव ने अपने कॉमेडी के हुनर से सबका दिल जीता और इसी शो से राजू श्रीवास्तव का नाम गजोधर भैय्या के रूप में मशहूर हुआ.

 


Leave a Reply