हिसार : बड़ी खबर है कि हरियाणा के हिसार के रहने वाले गैंगस्टर संदीप बिश्नोई का राजस्थान के नागौर में सोमवार को सरेआम कोर्ट परिसर में कत्ल कर दिया गया। संदीप उर्फ सेठी को सुपारी किलर के नाम से जाना जाता है। वहीँ उसके कत्ल में भी हरियाणा के ही शूटर्स का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि संदीप ने हिसार और दिल्ली में कई बड़ी वारदातें की थी। हरियाणा में उसकी कई गैंग से दुश्मनी चल रही थी।
प्राप्त जानकारी अनुसार संदीप ने शुरूआत में छोटी-छोटी वारदातें की, लेकिन जल्द ही वह किशोरी गैंग से जुड़ गया। उसके बाद संदीप ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उसने हिसार के अलावा दिल्ली में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, नशा तस्करी के धंधे में धीरे-धीरे संदीप का नाम उछलता चला गया।
बताया जा रहा है कि संदीप की दो दिन पहले ही जमानत हुई थी। सोमवार को वह नागौर कोर्ट में गवाही देने आया था। जहां उसे एक कार में आए शूटर्स ने गोलियों से भून दिया। बताया जा रहा है संदीप उर्फ सेठी पर 9 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाई गईं।