जालंधर : बारिश की वजह से ‘खेडां वतन पंजाब दिआं’ प्रोग्राम के लिए जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में CM और अन्य VVIP के लिए बनाई गई गैलरी में पानी भर गया। वहीँ स्टेज पर रखे गए सोफे और कुर्सियां पानी में भीग गईं।
बता दे कि पंजाब के CM भगवंत मान ‘खेडां वतन पंजाब दिआं’ प्रोग्राम के शुभारंभ के लिए मंच पर पहुंच गए हैं। वहीँ उनके साथ पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी हैं। बारिश के कारण प्रोग्राम ढाई घंटे लेट शुरू हुआ। मुख्यमंत्री 4 बजे ही जालंधर पहुंच गए लेकिन बारिश की वजह से प्रोग्राम लेट हो गया।
बारिश बंद होने के बाद स्टेडियम से जमा हुआ पानी निकाला गया। भीग चुकी कुर्सियों और सोफे हटाकर नई कुर्सियां लगाई गई। इस सबके चलते कार्यक्रम लेट हो गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार वहीँ गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में खेलों के उद्घाटन के मौके पर पंजाब की मशहूर सूफी सिंगर जोड़ी नूरां सिस्टर्स, रंजीत बावा और अमृत मान अपने-अपने तरीके से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।