Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing डा. जौहल के समर्थन में उतरी आईएमए, जालंधर के अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाएं बंद करने की चेतावनी
IMA came out in support of Dr. Johal, warned to stop emergency services of Jalandhar hospitals

डा. जौहल के समर्थन में उतरी आईएमए, जालंधर के अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाएं बंद करने की चेतावनी

जालंधर : जौहल अस्पताल के मालिक डॉ. बलजीत सिंह जौहल के खिलाफ दर्ज मामले में नया मोड़ आ गया है। पूरी आईएमए डा. जौहल के समर्थन में आ गई है और उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। मुलााकात के दौरान डा. आलोक, डा. नवजोत दहिया, डा. सुषमा चावला, डा. अमरजीत डॉक्टर दीपक चावला आदि ने डा. जौहल का समर्थन करते हुए कहा कि डा. जौहल के खिलाफ गलत आरोपों के तहत केस दर्ज किया गया है। इसलिए उनकी मांग है कि जल्द से जल्द से इस केस से डा. जौहल का नाम हटाया जाए। आईएमए सदस्यों ने कहा कि अगर डा. जौहल को राहत न दी गई तो पूरे जालंधर जिले के निजी अस्पतालों में ओपीडी बंद रखी जाएगी और सारी जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की होगी। पुलिस ने यह गलत केस राजनीतिक दबाव के नीचे आकर बनाया है अगर सरकार ने इस ओर ध्यान ना दिया तो आने वाले समय में डॉक्टर कोई भी इमरजेंसी केस लेने से मना कर देंगे इस कारण जो भी परेशानियां जनता को होगी उन सब की जिम्मेवारी सरकार की होगी अगर प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो इमरजेंसी सेवाएं भी बंद की जाएंगी और अगर फिर भी कुछ ना हुआ तो हॉस्पिटल भी बंद कर दिए जाएंगे जिसकी जिम्मेदार प्रशासन और सरकार होगी .

 


Leave a Reply