Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार
Vigilance arrested former minister and senior Congress leader Bharat Bhushan Ashu

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

लुधियाना : बड़ी खबर है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने परिवहन निविदा घोटाले में पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु को सोमवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि उनकी गिरफ्तारी उस वक्त हुई, जब वह अपने घर के पास एक सैलून में बाल कटवाने गए थे। मिली जानकारी अनुसार वहीँ मौके पर लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भी पहुंचे और विजिलेंस अधिकारियों से भिड़ गए।

वहीँ विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ वाहनों के फर्जी पंजीकरण नंबरों पर परिवहन निविदा आवंटित करने के मामले में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच जारी है और कई अधिकारी संदेह के घेरे में है।

बता दें कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में 2000 करोड़ रुपये के घपले की विजिलेंस जांच कर रही है। इस मामले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु का नाम सामने आया था। आरोप है कि भारत भूषण आशु ने निविदाओं में घपला किया है।


Leave a Reply