Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing किसान नेता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
Farmer leader Rakesh Tikait detained by Delhi Police

किसान नेता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली : खबर है कि देश में बेरोजगारी के विरूद्ध प्रदर्शन में हिस्सा लेने जा रहे किसान नेता राकेश टिकैत को रविवार को दिल्ली में प्रवेश करने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी अनुसार जंतर-मंतर जाने के लिए जब टिकैत गाजीपुर से गुजर रहे थे, तो उन्हें रोक लिया गया। उसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया और मधु विहार थाने ले जाया गया, जहां पुलिस ने उनसे लौट जाने का अनुरोध किया।”

वहीँ भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के अहम चेहरे टिकैत ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस केंद्र के ईशारे पर काम कर रही है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती। यह गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी। यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा। न रुकेंगे, न थकेंगे और न ही झुकेंगे।”

 


Leave a Reply