Latest news
'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो पंजाब में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा : सांसद हरभजन सिंह और राजेंद्र गुप्ता के घर की दी... पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था DMA ने जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर IAS Varjeet Walia से की विशेष मुलाक़ा... अरविंद केजरीवाल को झटका : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल BJP में शामिल हुए पंजाब के इन शहरों में रात 8 बजे बजेगा सायरन, रहेगा ब्लैकआउट… होगी मॉक ड्रिल नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा...

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की EO और क्लर्क को विजीलेंस टीम ने किया गिरफ्तार
EO and clerk of Ludhiana Improvement Trust arrested by Vigilance team

लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की EO और क्लर्क को विजीलेंस टीम ने किया गिरफ्तार

लुधियाना : खबर है कि लुधियाना में नगर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (EO) कुलजीत कौर और क्लर्क हरमीत सिंह को विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया है । इन दोनों के खिलाफ एक ‌व्यक्ति ने लाखों रुपए लेकर काम न करने की शिकायत विजिलेंस को दी थी। वहीँ शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने दोनों पर कार्रवाई की है।

विजिलेंस टीम ने गुरुवार सुबह करीब 8 बजे नगर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ऑफिस में रेड की। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात थी। मिली जानकारी अनुसार विजिलेंस दोनों को गिरफ्तार करके मोहाली ले गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले शिकायतकर्ता गांव हैबोवाल निवासी नवदीप सिंह ने 7 अप्रैल को उक्त शिकायत मुख्यमंत्री, डायरेक्टर विजिलेंस और एसएसपी लुधियाना विजिलेंस को भेजी थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि नगर सुधार ट्रस्ट की ओर से गांव हैबोवाल की जमीन को एक्वायर किया गया था। जिन पर नंबर लगा दिए गए थे। जब वो उक्त प्लाटों का नक्शा पास करवाने के लिए गए तो एक महिला अधिकारी ने उनसे 10 लाख रुपए की मांग की थी। जिसका एक लाख रुपए उन्होंने दे दिया था और बाकी के पैसे बाद में देने थे।

इसके अलावा उसकी एनओसी के बदले भी महिला अधिकारी ने उससे पैसे मांगे। दोनों मामलों में उन्होंने साढ़े पांच लाख रूपए उक्त अधिकारी को दे दिए। पैसे लेने के बाद भी महिला अफसर ने काम नहीं करवाया। इसी को लेकर उन्होंने पंजाब सरकार और विजिलेंस को शिकायत की थी।

 


Leave a Reply