कोलंबो : बड़ी खबर सामने आ रही है कि श्रीलंका में आर्थिक संकट को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच आंदोलनकारियों ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के सरकारी आवास पर कब्जा कर लिया है । वहीँ मीडिया रिपोर्ट्स में राजपक्षे के देश छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीँ दूसरी और प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया में इसकी जानकारी दी। इससे पहले PM ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी।
बता दे कि श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ लंबे वक्त से ‘Gota Go Gama’ और ‘Gota Go Home’ आंदोलन जारी है। इनका मकसद राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को सत्ता छोड़ने के लिए मजबूर करना था। वहीँ राष्ट्रपति गोटबाया की तरफ से कहा गया है कि वो पार्टी के फैसले का सम्मान करेंगे। आपको बता दे कि जनता का गोटबाया के खिलाफ इतना ज्यादा आक्रोश है कि पेट्रोल का पैसा नहीं होने पर लोगों पैदल ही प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार श्रीलंका में आम लोगों की पुलिस, आर्मी और एयरफोर्स के साथ झड़पें हो रही हैं, क्योंकि यहीं पेट्रोल पंप की निगरानी कर रहे हैं। समाज में उग्रता अप्रत्याशित तौर पर बढ़ी है, जो दंगों के रूप में उभर जाती है। वहीँ स्कूल-कॉलेज, अस्पताल बंद पड़े हैं। गैस की कमी के कारण लोग घरों में चूल्हा जला रहे हैं। इसके अलावा श्रीलंका में लोगों को रोजमर्रा से जुड़ी चीजें भी नहीं मिल पा रही हैं या कई गुना महंगी मिल रही हैं।