Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing संगरूर उपचुनाव में AAP पार्टी को बड़ा झटका , सिमरनजीत सिंह मान के सिर सजा जीत का सेहरा
simranjit-mann-of-akali-dal-amritsar-won-sangrur-lok-sabha-by-election

संगरूर उपचुनाव में AAP पार्टी को बड़ा झटका , सिमरनजीत सिंह मान के सिर सजा जीत का सेहरा

संगरूर : बड़ी खबर है कि संगरूर उपचुनाव में AAP पार्टी को बड़ा झटका लगा है , वहीँ शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान के सिर जीत का सेहरा सजा है। बता दे कि संगरूर उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान जीत गए हैं। मिली जानकारी अनुसार उन्होंने आम आदमी पार्टी के युवा उम्मीदवार गुरमेल सिंह को 5,822 मतों से शिकस्त दी। बता दे कि पहले रुझान से ही सिमरनजीत मान आगे चल रहे थे। हालाँकि कुछ राउंड में गुरमेल सिंह आगे निकले लेकिन वे अपनी बढ़त कायम नहीं रख पाए। वहीँ सीएम भगवंत मान का गढ़ माने जाने वाले संगरूर में पार्टी की शिकस्त से एक बड़ा झटका लगा है।

वहीँ शिरोमणि अकाली दल इस उपचुनाव में पांचवें स्थान पर रहा और उसे मात्र 44428 वोट हासिल हुए हैं। भाजपा भले ही चौथे स्थान पर रही है लेकिन उसे 66298 वोट मिले हैं। इसके अलावा तीसरे स्थान पर रहने वाली कांग्रेस को 79668 वोट मिले हैं। ऐसे में उसे भी नए सिरे से मंथन करना होगा। वहीँ इस हार के साथ ही लोकसभा में आप की एंट्री बंद हो गई है। वहीं सिमरनजीत सिंह मान 23 साल बाद एक बार फिर बतौर सांसद संसद में प्रवेश करेंगे।


Leave a Reply