Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing BIG NEWS : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में पद से हटाया गया , CM भगवंत मान ने बड़ा एक्शन लेते हुए कड़ा सन्देश दिया
BIG NEWS: Punjab Health Minister Vijay Singla was removed from the post on charges of corruption, CM Bhagwant Mann gave a strong message taking big action

BIG NEWS : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में पद से हटाया गया , CM भगवंत मान ने बड़ा एक्शन लेते हुए कड़ा सन्देश दिया

चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। ये बड़ा एक्शन लेकर सीएम भगवंत मान ने पार्टी नेताओं मंत्रियों व अफसरों को कड़ा संदेश दिया है। मिली जानकारी अनुसार कमीशन लेने के आरोपों के बाद सीएम भगवंत मान द्वारा स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को पद से हटा दिया गया। इसके अलावा सिंगला के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी करवा लिया गया है। वहीँ भगवंत मान ने स्पष्ट संकेत दिया है कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार को कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

बता दे कि एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा, “मेरी सरकार घूसखोरी को कतई बर्दास्त न करने की राह पर चलती रहेगी और किसी को भी, चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो, उसे ऐसी अनियमितताओं की इजाजत नहीं दी जा सकती।’

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हालांकि यह मामला सिर्फ उनके ही ध्यान में था और वह इसको आसानी से दबा या टाल सकते थे, लेकिन उन्होंने खटकड़ कलां की पवित्र धरती पर पंजाब को भ्रष्टाचारमुक्त करने का प्रण लिया था और इस दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है।

 


Leave a Reply