Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में चाकू दिखाकर मोबाइल लूटने वाले स्नैचर को थाना 1 की पुलिस ने किया गिरफ्तार
Police station 1 arrested the snatcher who robbed the mobile by showing a knife in Jalandhar

जालंधर में चाकू दिखाकर मोबाइल लूटने वाले स्नैचर को थाना 1 की पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालंधर : जालंधर में चाकू दिखाकर मोबाइल लूटने वाले स्नैचर को थाना 1 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि अशोक विहार में लूट करने वाले गांव जिंदा निवासी अविनाश उर्फ अवि को गिरफ्तार किया गया गया है।​​​ उन्होंने बताया उस पर पहले भी तीन मामले दर्ज हैं। बता दे कि पिछले दिनों अशोक विहार निवासी विकास शर्मा काम करके लौट कर घर जा रहा था। वहीँ रविदास मंदिर के पास पहुंचा तो अविनाश उर्फ अवि ने उसे घेर लिया।

वहीँ आरोपी ने उसे चाकू निकाल कर डराना शुरु कर दिया और वह विकास के हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो आरोपी की पहचान हो गई। इसके बाद छापा मारकर अविनाश को गिरफ्तार किया गया। वहीँ पूछताछ के दौरान उसने मोबाइल छीनने का गुनाह कबूल कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने अविनाश की शिनाख्त पर ही वारदात में इस्तेमाल चाकू और लूटा गया मोबाइल विवो कंपनी का वाई 91 मॉडल फोन भी बरामद कर लिया।

 


Leave a Reply