अमृतसर : बड़ी खबर मिल रही है कि अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में धमाका होने की वजह से अस्पताल में आग लगी है। मिली जानकारी अनुसार यह ट्रांसफॉमर्स एक्स-रे यूनिट की बैक साइड में रखा था। आग बड़ी तेजी से फैलती चली गई। वहीँ अफरा तफरी में अस्पताल की विभिन्न वार्डों में उपचाराधीन 600 से अधिक मरीजों को बाहर निकाला गया। सभी मरीजों को बाहर निकाल कर सड़क पर लाया गया। मिली जानकारी मुताबिक अस्पताल में फंसे कुछ मरीजों को बाहर निकालने के लिए खिड़कियां भी तोड़ी गई, क्योंकि धुआं बहुत ज्यादा था।