Latest news
बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में शिक्षा मंत्री की काेठी के बाहर हंगामा, बैरीकोड तोड़ आगे बढ़ रहे बेरोजगार अध्यापकों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की
Ruckus outside education minister's saddle in Punjab, scuffle between unemployed teachers and police who are moving ahead by breaking barricades

पंजाब में शिक्षा मंत्री की काेठी के बाहर हंगामा, बैरीकोड तोड़ आगे बढ़ रहे बेरोजगार अध्यापकों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की

बरनाला : पंजाब में शिक्षा मंत्री की काेठी के बाहर हंगामा होने की खबर है , बैरीकोड तोड़ आगे बढ़ रहे बेरोजगार अध्यापकों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। आपको बता दे कि पीटीआइ बेरोजगार अध्यापक यूनियन रविवार को शिक्षा मंत्री पंजाब गुरमीत सिंह मीत हेयर के बरनाला आवास का घेराव करने जा रही थी, वहीँ बैरीकोड तोड़ कर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे अध्यापकों को जब पुलिस ने रोकना चाहा तो उनकी पुलिस के साथ तकरारबाजी हो गई, जिससे वहां पुलिस की अध्यापकों के साथ धक्कामुक्की भी हुई।

वहीँ पीटीआइ बेरोजगार अध्यापक यूनियन ने आरोप लगाया कि शिक्षा व खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर वही व्यक्ति है, जो यूनियन के साथ पानी की टैंकियों पर धरने पर बैठते थे और सुबह 4 बजे उठकर यूनियन के धरने में शामिल होते थे। उन्होंने कहा हमें हमेशा केवल यही कहा जाता था कि जब हमारी आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो ,तब मेरी जेब में हरे रंग का पेन होगा तो आपका काम प्राथमिकता के आधार पर होगा। लेकिन अब शिक्षा व खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ना तो फोन उठाते हैं और न ही मिलने के लिए समय देते हैं। उन्होंने कहा कि अब ये धरने जारी रहेंगे क्योंकि आम आदमी खास हो गया है। 

 


Leave a Reply