Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing महंगाई से जनता बेहाल , रसोई का बजट गड़बड़ाया, फिर से 50 रुपये बढ़े रसाेई गैस के दाम
Public suffering due to inflation, kitchen budget messed up, cooking gas price increased by Rs 50 again

महंगाई से जनता बेहाल , रसोई का बजट गड़बड़ाया, फिर से 50 रुपये बढ़े रसाेई गैस के दाम

जालंधर : देश में बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। आपको बता दे कि रसोई का बजट फिर से गड़बड़ा गया है। फिर से रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी गई है। जिसके चलते खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार झेल रहे जनता पर रसोई गैस सिलेंडर के दामों ने अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। वहीँ खास बात यह है कि रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी भी अब ना के बराबर रह गई है। इस बीच लोगों को रसोई गैस सिलेंडर पर अब 50 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। जिसका ना केवल विपक्ष बल्कि जनता द्वारा भी व्यापक स्तर पर विरोध किया जा रहा है। आपको बता दे कि अप्रैल महीने में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 979.50 रुपये थे। जो मई माह में बढ़ाकर 1029.50 रुपये कर दिए गए हैं। वहीँ अब लोगों द्वारा पहले से बुक किए गए गैस सिलेंडर भी नए दामों पर ही सप्लाई किए जाएंगे।

 


Leave a Reply