Latest news
कलह के चलते गुस्से में आये पति ने पहले पत्नी को मारी गोलियां, फिर खुद की आत्महत्या हिमाचल : चलती बस के ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा , बस पलटी AAP पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की बढ़ी दिक्कते , दो केस हुए दर्ज महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के बाथ कस्टल में हो रही सरेआम गुंडा गर्दी,GM व मेनेजर ने मजदूर को सड़क पर दौड़ा दौड़ा पीटा
Publicly goonda ruckus happening in Bath Castle of Jalandhar, GM and manager ran and beat the laborer on the road

जालंधर के बाथ कस्टल में हो रही सरेआम गुंडा गर्दी,GM व मेनेजर ने मजदूर को सड़क पर दौड़ा दौड़ा पीटा

जालंधर : मामला जालंधर जी टी रोड के परागपुर क्षेत्र में स्थित बाथ कस्टल से जुड़े कर्मचारियों का है। जिनके द्वारा दिहाड़ी पर आए सफाई कर्मचारी को देर रात हाईवे पर दौड़ा- दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा गया। जिसमें युवक को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की जानकारी देते हुए दकोहा चौकी में तैनात एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि राहुल वासी गोल्डन कॉलोनी कैंट द्वारा एमएलआर कटवा कर जानकारी दी कि वह बाथ कस्टल में देहाड़ी करने गया था जहां पर ‘बी’ क्लास के कर्मचारी से कहासुनी हो गयी। जिस के बाद GM बॉबी और मैनेजर प्रदीप एवं अन्य सदस्यो ने उस पर जानलेबा हमला कर दिया।


पीड़ित के भाई आकाश कुमार ने बताया कि राहुल का फोन उसे देर रात करीब तीन बजे आया। जिस पर राहुल ने कहा कि मुझे बचा लो। जब मैं मौके पर पहुंचा तो GM व मैनेजर उसे डंडो से बुरी तरह पीट रहे थे और बाद में हम दोनों को अंदर ले जाकर ब्लेंक कागज पर दस्तखत करवा लिए।

पीड़ित का कहना है कि उनसे बचने के खातिर उन्होंने दस्तखत कर दिए। जिसके बाद उनकी जान बची। इस दौरान सुचना मिलने पर मौके पर कवरेज करने पहुंचे

 

मीडिया कर्मी पर भी GMऔर मैनेजर द्वारा हमला कर कैमरा छीनने की कोशिश की गई। मामला पुलिस के पास पहुंच गया है जिस पर एएसआई बलविंदर सिंह ने कहा कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। और एमएलआर की रिपोर्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। बता दें युवक की पीठ, कंधे, हाथ व गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं।

अस्पताल में भर्ती राहुल ने बताया कि मारपीट के दौरान पीसीआर पहुची थी, परंतु GM व मैनेजर के कहने पर पुलिस ने कोई करवाई नही की और वहाँ से खिसक लिए। देखना यह है कि प्रशासन कि तरफ से दिहाड़ीदार मजदुर को इंसाफ मिलता है या नहीं ! या पुलिस प्रशासन पैसे वालो के दबाव में आ कर मामले को रफा दफा करती है ?

क्या मीडिया कर्मी पर हमला करने वालो पर भी कोई कार्यवाही की जाएगी या नहीं ?

 


Leave a Reply