Latest news
जालंधर में दुकान पर नकली नोट चलाने आया युवक , लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले किराना स्टोर मालिक से नाबालिग ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, पुलिस ने दबोचा ਨਿਰਮਲ ਸੰਪ੍ਰਦਾਇ: ਇਤਿਹਾਸ, ਉਤਪੱਤੀ ਅਤੇ ਗਿਆਨ-ਪਰੰਪਰਾ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੈਮੀਨਾਰ 30 ਨੂੰ , *ਡੀ.ਐਮ.ਏ. ਅਤੇ ਵਿਰਸਾ ਵਿਹਾ... भगवान वाल्मीकि यूथ सेवा दल की ओर से भगवान वाल्मीकि आश्रम ट्रस्ट के चेयरमैन बनने पर विपन सभरवाल सम्मा... अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 45वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान कैंप आयोजित, विशेष अतिथि के तौर पर पहुंची ... नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही, गांव-पुल-गाड़ियां सब बह गए हरियाणा में दिन दहाड़े बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या , घटना CCTV में हुई कैद जालंधर में पत्रकार से हथियारों के बल पर लूट की वारदात , लुटेरे सोने की दो अंगूठियां और कैश लेकर फरार जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में पार्क में सैर करते व्यक्ति की करंट लगने से मौत
Man dies of electrocution while walking in a park in Jalandhar

जालंधर में पार्क में सैर करते व्यक्ति की करंट लगने से मौत

जालंधर : जालंधर में नगर निगम की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही से एक व्यक्ति की जान चली गई । प्राप्त जानकारी अनुसार जालंधर के सत करतार नगर में स्थित पार्क में चालीस वर्षीय विवाहित व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक पार्क में सैर करने के लिए गया था कि उसे वहां पर करंट लग गया और उसकी मौके पर रही मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक किरणदीप सिंह दुबई में नौकरी करता था और अभी डेढ़ महीना पहले ही घर छुट्टी आया हुआ था। वहीँ किरणदीप की पत्नी मनजीत कौर ने बताया कि वह खाना खाने के बाद सैर के लिए पार्क में गए थे। हालांकि उन्होंने उन्हें कहा भी कि आज आप सैर स्किप कर दें। लेकिन वह नहीं माने और कहा कि दस मिनट में वापस आ जाऊंगा। वह सदा के लिए उन्हें छोड़ कर चले गए।

वहीँ आसपास के लोगों ने बताया कि बीते दिन ही नगर निगम दवारा पार्क में लाइटें लगाई थीं, लेकिन ठेकेदार वहां बिजली की तारें खुली और नंगी ही छोड़कर चला गया। लोगों ने कहा कि किरणदीप सैर कर रहा था तो उसने देखा कि पानी की टूटी से व्यर्थ पानी बह रहा है। जब वह टूटी को बंद करने चला गया, लेकिन पानी में नीचे बिजली की नंगी तारें थीं। जिससे उसे करंट लग गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुँचाया पर उसकी मृत्यु हो गई।

 


Leave a Reply