Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर नगर निगम एक्शन मोड में , पढ़िए किस मार्केट में दुकानों पर जड़े सरकारी ताले
Jalandhar Municipal Corporation in action mode, read government locks on shops in which market

जालंधर नगर निगम एक्शन मोड में , पढ़िए किस मार्केट में दुकानों पर जड़े सरकारी ताले

जालंधर : पंजाब में AAP पार्टी की सरकार आने का असर जालंधर शहर में साफ़ दिखने लगा है। सरकार बदलते ही नगर निगम भी पूरी तरह से एक्शन मोड पर है। आपको बता दे कि जहां एक तरफ अवैध कॉलोनियों पर पीला पंजा चलाया जा रहा है वहीं पर अब निगम ने दुकानों को सील करने का काम भी शुरू कर दिया है। मिली जानकारी अनुसार पहले निगम के अधिकारियों ने स्पोर्ट्स मार्केट में दुकानों को सील किया था और अब अगली कार्रवाई निगम ने अपनी बनाई हुई संजय गांधी मार्केट पर की है।

प्राप्त जानकारी अनुसार नगर निगम के अधिकारियों ने संजय गांधी मार्केट में बड़ा एक्शन लेते हुए करीब 21 दुकानों पर सरकारी ताले जड़कर इन्हें सील कर दिया है। बता दे कि ये सब दुकाने नगर निगम की हैं, लेकिन उन्हें जिन लोगों ने नगर निगम से लिया है उन्होंने आगे इनकी सबलैटिंग कर रखी हैं। वहीँ इस कार्यवाही के बाद नगर निगम से दुकानें धक्के से सस्ती लीज पर लेने के बाद घर बैठ कर आराम से किराया खाने वालों का रोजगार अब छीनने वाला है।

नगर निगम ने शहर में ऐसी सभी लोगों की लिस्ट बनाई है, जिन्होंने निगम से दुकानें लेकर अपना कारोबार करने की बजाय दुकानें आगे दूसरे लोगों को मोटे किराए पर दे रखी हैं। आपको बता दे कि पिछले दिनों आप विधायकों के साथ बैठक के बाद मिले दिशा निर्देशों अनुसार निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

 


Leave a Reply