Latest news
पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing नवजोत सिंह सिद्धू पर बड़ी बहन ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या कहा
Elder sister made serious allegations against Navjot Singh Sidhu, know what he said

नवजोत सिंह सिद्धू पर बड़ी बहन ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या कहा

चंडीगढ़ : बड़ी खबर सामने आई है कि पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू विवाद में घिर गए हैं। मिली जानकारी अनुसार नवजोत सिद्धू की अमेरिका में रहने वाली बहन डा. सुमन तूर ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि भाई सिद्धू ने पिता भगवंत सिद्धू की मौत के बाद मां निर्मल भगवंत और बहनों को घर से निकाल दिया। उन्होंने कहा सिद्धू ने लोगों के पास झूठ बोला कि जब वह (सिद्धू) दो वर्ष के थे तब मां-बाप अलग हो चुके थे। इसके अलावा सुमन तूर ने कहा कि उनकी मां ने लावारिस हालत में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दम तोड़ा था।

बता दे कि सिद्धू की बहन होने का दावा करने वाली सुमन तूर ने कहा कि वह नवजोत सिद्धू से मिलने के लिए अमृतसर स्थित घर पर गई थी, लेकिन उन्होंने गेट नहीं खोला। यहां तक कि उनका मोबाइल नंबर भी ब्लाक कर दिया। वहीँ सुमन तूर ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू उनके मां और बाप के अलग होने संबंधी झूठ बोलते रहे हैं। बता दे कि अमेरिका के न्यूयार्क में रहने वाली नवजोत सिद्धू की बहन सुमन तूर से जब यह पूछा गया कि वह इतने सालों बाद आज चुनाव के समय आरोप क्यों लगा रही हैं तो उन्होंने कहा कि मैं वह आर्टिकल जुटाना चाहती थी, जिसमें नवजोत सिद्धू ने मेरे मां और बाप के अलग होने संबंधी बयान दिया है।

सुमन तूर ने कहा कि मैं चुनाव के कारण ऐसा नहीं कर रही हूं, बल्कि मुझे एक आर्टिकल के जरिए यह जानकारी मिली है कि नवजोत सिद्धू ने मेरी मां के बारे में यह बयान दिया था कि वह और उसके पिता तब अलग हो चुके थे, जब वह 2 साल के थे। उनका अपनी मां और बहनों के साथ कोई रिश्ता नहीं है। वहीँ सुमन तूर ने कहा कि जो सिद्धू अपने परिवार का नहीं हुआ वो किसी और का क्या होगा। सिद्धू ने पैसे के पीछे मां को लावारिस कर दिया। उन्होंने कहा भले ही सिद्धू ने करोड़ों कमाए हों, लेकिन वह परिवार का न हो सका। बहन सुमन ने कहा कि उन्होंने सिद्धू को कई मैसेज भेजे कि उससे बात कर ले, लेकिन भाई ने उसे ब्लाक कर दिया।

 


Leave a Reply