चंडीगढ़ : पंजाब में कोरोना ने डरावना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मिली जानकारी अनुसार मोहाली और बठिंडा में हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि यहां हर दूसरा व्यक्ति पॉजिटिव मिल रहा है। प्राप्त जानकारी मुताबिक इन दोनों जगहों पर पॉजिटिविटी रेट करीब 50% मिला है। इसके अलावा लुधियाना, पटियाला, रोपड़ और बरनाला में हर चौथा व्यक्ति पॉजिटिव आ रहा है।
वहीं अगर पूरे राज्य की बात करें तो मिली जानकारी अनुसार शनिवार को 24 घंटे में 7 हजार मरीज मिले। इसके अलावा 22 लोगों ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी अनुसार पंजाब का पॉजिटिविटी रेट 19.46% यानी हर 5वां व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिल रहा है।














