Latest news
जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, पंजाब में 14 फरवरी को होंगे , जानिए जरूरी बातें
Announcement of assembly election dates in 5 states of the country, will be held on February 14 in Punjab, know important things

देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, पंजाब में 14 फरवरी को होंगे , जानिए जरूरी बातें

नई दिल्ली : आज चुनाव आयोग ने देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। आज साढ़े तीन बजे मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र ने बताया – उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में वोटिंग होगी, 10 फरवरी से 7 मार्च तक। इसके अलावा पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक साथ 14 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीँ मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को वोट पड़ेंगे। उन्होंने बताया सब जगह नतीजे की एक ही तारीख- 10 मार्च को।

चुनाव को लेकर एहम बातें :-

15 जनवरी तक कोई भी जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। वहीँ वर्चुअल रैली और डोर टू डोर प्रचार करने की इजाजत। मिली जानकारी अनुसार डोर टू डोर प्रचार में भी केवल 5 लोग ही जा सकेंगे। वहीँ 15 जनवरी के बाद कोरोना के हालात का रिव्यू किया जाएगा और फिर रैलियों व जनसभाओं पर फैसला लिया जाएगा। वहीँ अगर रैलियों की इजाजत भी दी गई तो भी इसमें कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा।

मिली जानकारी अनुसार हर रैली से पहले चुनावी उम्मीदवार से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने का शपथ-पत्र लिया जाएगा।इसके अलावा कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ महामारी एक्ट, NDMA और IPC के धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।वहीँ राजनीतिक दलों को उम्मीदवारों और प्रत्याशियों को खुद भी अपना आपराधिक रिकॉर्ड बताना होगा।

बता दे कि सभी दलों और प्रत्याशियों को हेट स्पीच, फेक न्यूज और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लेकर बेहद सतर्क रहना होगा और इसकी निगरानी भी करनी होगी। मिली जानकारी अनुसार वहीँ प्रत्याशियों को ऑनलाइन नॉमिनेशन की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा सभी दलों और प्रत्याशियों को चुनावी अपराध के संबंध में एडवाइजरी जारी की जाएगी। वहीँ कोड ऑफ कंडक्ट का सख्ती से पालन करना होगा।

मिली जानकारी अनुसार कोरोना संक्रमित भी वोट डाल सकेंगे। उनके लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा होगी ।वहीँ 80 प्लस सीनियर सिटिजंस और दिव्यांगों के लिए डोर स्टेप वोटिंग की सुविधा होगी। वहीँ वोटर्स अगर चुनाव में धांधली देंखे तो सी-विजिल (cVIGIL) ऐप पर शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद आयोग तत्काल एक्शन लेगा।

 


Leave a Reply