In Jalandhar's Shekhan Bazar, two women who stole mobiles and purses by cutting the bag with a blade were caught by the people and handed over to the police.
जालंधर के शेखां बाजार में बैग को ब्लेड से काट कर मोबाइल और पर्स चुराती दो औरतों को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर के तंग और भीड़भाड़ वाले शेखां बाजार में लोगों ने दो महिलाओं को पर्स चुराते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। मिली जानकारी अनुसार बेअंत नगर की रहने वाली एक महिला खरीददारी करने के लिए शेखां बाजार में आई थी। वहीँ महिला ने बताया कि वह हाथ में एक बैग लेकर चल रही थी। उसी बैग में उसका पर्स व मोबाइल था।वहीँ भीड़ का फ़ायदा उठा कर दो महिलाएं उसके साथ साथ चलने लगीं। लेकिन वह अभी कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि उसे अचानक अपना बैग एकदम हल्का लगने लगा।
वहीँ जब उसने देखा तो उसका बैग कटा हुआ था एक महिला उसका पर्स उठाकर भागने लगी तो उसे तुरंत पकड़ लिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों की मदद से जो दूसरी महिला उसके साथ थी उसे भी पकड़ लिया गया।वहीँ जब उनसे चोरी के बारे में पूछा गया तो महिलाएं रंगेहाथ पकड़े जाने के बावजूद भी सरेआम मुकर गई और बोली कि पर्स तो नीचे गिरा हुआ था। वहीँ उन औरतों ने कहा कि किसी अन्य महिला ने ब्लेड से बैग को काटा था उन्हें नाजायज ही पकड़ा गया है। मिली जानकारी अनुसार उन दोनों औरतों को पकड़कर पुलिस थाने में पहुंचाया गया है।