Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बोले- ओमिक्रॉन से निपटने को तैयार, ऑक्सीजन बेड की क्षमता बढ़ाई जा रही है
CBI notice to Delhi CM Arvind Kejriwal in liquor policy case

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बोले- ओमिक्रॉन से निपटने को तैयार, ऑक्सीजन बेड की क्षमता बढ़ाई जा रही है

नई दिल्ली : कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर बढ़ती आशंकाओं के बीच दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उम्मीद करते है कि कोरोना का यह वैरिएंट दिल्ली में ना आए। वहीँ उन्होंने कहा कि लेकिन हम इससे निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन बेड की क्षमता बढ़ाकर लगभग 63,000 बेड तक की जा रही है। वहीँ उन्होंने कहा कि दूसरी लहर के दौरान हमारे पास ऑक्सीजन के भंडारण की क्षमता नहीं थी लेकिन अब हमारे पास 442 मीट्रिक टन क्षमता है। इसके अलावा उन्होंने कोरोना के टीकाकरण पर कहा कि दिल्ली के 97 प्रतिशत नागरिक कोरोना की पहली डोज और 57 प्रतिशत नागरिक दूसरी डोज ले चुके हैं। उन्होंने कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोगों से जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने की अपील की। वहीँ सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया, ”मैंने आज अधिकारियों के साथ बैठक की। हमें एक जिम्मेदार सरकार की तरह तैयार रहना होगा। जहां तक बेड की बात है, हमने 30,000 ऑक्सीजन बेड तैयार कर लिए हैं और इसमें से लगभग 10,000 आईसीयू बेड हैं।”

 


Leave a Reply