Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने भी बढ़ाए अपने टैरिफ प्लान्स के दाम, एक दिसंबर से लागू होंगे नए रेट
Telecom company Reliance Jio also increased the prices of its tariff plans, new rates will be applicable from December 1

टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने भी बढ़ाए अपने टैरिफ प्लान्स के दाम, एक दिसंबर से लागू होंगे नए रेट

नई दिल्ली : बड़ी जानकारी सामने आई है कि एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के बाद देश की सबसे दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने भी अपने टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। बता दे कि रविवार को जारी एक बयान में जियो कंपनी ने बताया कि नई कीमतें एक दिसंबर से लागू हो जाएंगी। वहीँ जियो कंपनी ने दावा किया है कि इस बढ़ोतरी के बाद भी उसके प्लान्स की कीमतें इंडस्ट्री में सबसे कम रहेंगी। 

मिली जानकारी अनुसार जियो के विभिन्न प्लान्स में 31 रुपये से लेकर 480 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीँ जियो फोन के लिए विशेष तौर पर लाए गए पुराने 75 रुपये के प्लान की नई कीमत अब 91 रुपये होगी। इसके अलावा अनलिमिटेड प्लान्स का 129 रुपये वाला टैरिफ प्लान के लिए अब 155 रुपये चुकाने पड़ेंगे। एक साल की वैधता वाले टैरिफ प्लान में कीमतें सबसे ज्यादा बढ़ाई गई हैं। वहीँ एक साल की वैधता वाला प्लान पहले 2399 रुपये में मिलता था लेकिन अब इसके लिए ग्राहर को 2879 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा जियो के डाटा एड-ऑन प्लान्स के रेट भी बढ़े हैं।

 


Leave a Reply