Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing केंद्र सरकार के करतारपुर कारिडोर खोलने के फैसले का पंजाब में स्वागत, पहले दिन पंजाब के CM चन्नी समेत पूरी कैबिनेट दर्शनों के लिए जाएगी
Central government's decision to open Kartarpur corridor was welcomed in Punjab

केंद्र सरकार के करतारपुर कारिडोर खोलने के फैसले का पंजाब में स्वागत, पहले दिन पंजाब के CM चन्नी समेत पूरी कैबिनेट दर्शनों के लिए जाएगी

चंडीगढ़ : आपको बता दे कि कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों से बंद करतारपुर कारिडोर को 18 नवम्बर से खोले जाने के एलान का सभी वर्गों ने स्वागत किया है। जानकारी मिली है कि पहले दिन पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी पूरी कैबिनेट समेत दर्शनों के लिए जाएंगे । वहीँ इनके अलावा मुख्य सचिव समेत कुछ अधिकारी, पुलिस अधिकारी, कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू सहित सीनियर नेता भी श्री करतारपुर साहिब माथा टेकने जाएंगे।

CM चरणजीत चन्नी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले करतारपुर कारिडोर फिर से खोलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री का हार्दिक धन्यवाद किया। CM चन्नी ने कहा कि उन्होंने कारिडोर को फिर से खोलने का मुद्दा प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष निजी तौर पर उठाया था। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह समूचे पंजाबी भाईचारे और खासतौर पर सिख भाइयों के लिए खुशी का मौका है। वहीँ शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी करतारपुर कारिडोर को खोलने का स्वागत किया है।

बता दे कि राज्य के अन्य नेताओं व सिख संगठनों ने भी करतारपुर कारिडोर को फिर से खोले जाने का स्वागत किया है। जिक्रयोग है कि करतारपुर कारिडोर को खोलने की मांग को लेकर पिछले दिनों भाजपा के प्रधान अश्विनी शर्मा ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पास उठाया था। वहीँ अश्विनी शर्मा ने इस फैसले प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।

 


Leave a Reply