Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली में पॉल्यूशन : अरविंद केजरीवाल सरकार ने एक हफ्ते के लिए किए स्कूल बंद , सरकारी कर्मचारियों को भी कहा वर्क फ्रॉम होम
Pollution in Delhi: Arvind Kejriwal government closed schools for a week, also told government employees to work from home

दिल्ली में पॉल्यूशन : अरविंद केजरीवाल सरकार ने एक हफ्ते के लिए किए स्कूल बंद , सरकारी कर्मचारियों को भी कहा वर्क फ्रॉम होम

नई दिल्ली : बड़ी खबर मिल रही है कि दिल्ली में पॉल्यूशन के बिगड़ते हालात के कारण संपूर्ण लॉकडाउन लगाने तक की नौबत आ गई है। वहीँ इसके चलते अरविंद केजरीवाल सरकार ने एक सप्ताह के लिए सभी स्कूल बंद कर दिए हैं, इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को भी वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है।

जानकारी मिली है कि नेशनल कैपिटल में आंशिक लॉकडाउन जैसे यह फैसले पॉल्यूशन के मसले पर की गई इमरजेंसी मीटिंग में किए गए। वहीँ जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन फैसलों की घोषणा की और चेतावनी दी कि हम संपूर्ण लॉकडाउन के तरीकों पर भी विचार कर रहे हैं। इसके अलावा प्राइवेट गाड़ियों को बंद करने का भी सोच रहे हैं। वहीँ मिली जानकारी अनुसार सभी कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी रोक दी गई हैं।

आपको बता दे कि दिवाली के बाद से खराब हुई दिल्ली की हवा अभी भी गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली के हाल का अंदाजा आप इससे समझ सकते हैं कि दुनिया के 10 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में दिल्ली सबसे आगे है। वहीँ इस सूची में भारत के मुंबई और कोलकाता भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी मुताबिक स्विट्जरलैंड आधारित क्लाइमेट ग्रुप IQAir ने यह नई सूची जारी की है। बता दे कि यह ग्रुप हवा की गुणवत्ता और प्रदूषण पर नजर रखता है।

 


Leave a Reply