Latest news
जालंधर: फ्लाईओवर पर कार और ऑटो की टक्कर में नगर निगम की महिलाएं घायल पंजाब में हथियार तस्करी का अनोखा तरीका : तस्कर डिलीवरी बॉय बन पहुंचा रहे हथियार जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले जगह -जगह कड़ी सुरक्षा किसान यूनियन के संगठनों द्वारा आज पंजाब में सभी Toll Plaza फ्री करवाए गए जालंधर में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत ध... जालंधर में दिनदहाड़े लूट की वारदात : बाबा बनकर आए बदमाशों ने महिला के गहने लूटे वियतनाम में बड़ा हादसा : पर्यटकों से भरी नाव पलटी Google की नई पॉलिसी से प्राइवेसी पर चिंता बढ़ी ? AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल हो सकता है आपका डेटा 11-12 जुलाई को पंजाब में झमाझम बारिश की संभावना : येलो अलर्ट जारी मोहाली में फॉर्च्यूनर गाड़ी हादसाग्रस्त : लुधियाना के जिम संचालक समेत 2 की मौ+त

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमेरिका में म्यूजिक शो देखने पहुंची हज़ारों लोगों की भीड़ हुई बेकाबू, भगदड़ में 8 लोगों की हुई मौत
Thousands of people gathered to watch music shows in America, 8 people died in stampede

अमेरिका में म्यूजिक शो देखने पहुंची हज़ारों लोगों की भीड़ हुई बेकाबू, भगदड़ में 8 लोगों की हुई मौत

टेक्सास : बड़ी खबर प्राप्त हुई है कि अमेरिका के टेक्सास में एस्ट्रोवर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में लोगों की भीड़ के बेकाबू होने के बाद भगदड़ मचने से 8 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार घटना में करीब 300 लोग घायल हुए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 9 बजे की है, जब रैपर ट्रैविस स्कॉट वहां परफॉर्म कर रहे थे। मिली जानकारी अनुसार ये शो देखने के लिए करीब 50 हजार लोग जमा हुए थे। वहीँ शो के दौरान एक भीड़ स्टेज की तरफ बढ़ने लगी। जिससे कुछ लोग घबरा गए और धक्का-मुक्की करने लगे। अफरा तफरी का माहौल बन गया और कुछ लोग वहीं पर बेहोश हो गए।

वहीँ मिली जानकारी अनुसार इस घटना में 8 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीँ इस घटना में करीब 300 लोग घायल हुए, जिसमें से 23 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी सामने आयी है कि इस फेस्टिवल में एंट्री के समय भी लोग ऐसे ही भाग रहे थे। और लोगों ने एंट्री लेने के लिए बैरिकेड तक तोड़ दिए।

 


Leave a Reply