जालंधर : शहर के जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर धन्नोवाली गांव के नज़दीक सोमवार सुबह बड़ा हादसा होने की जानकारी मिली है , प्राप्त जानकारी अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे दो युवतियों को सड़क पार करते समय एक तेज़ रफ़्तार ब्रेज़ा कार ने टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयानक था कि नवजोत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी सहेली गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गई। दोनों धन्नोवाली की रहने वाली बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों जालंधर के एक ऑटो शोरूम में काम करती थी और घर से काम पर जाने के लिए पैदल ही हाईवे पार कर रही थी।
हादसे के बाद मृतका के परिजनों और गुस्साई भीड़ ने जालंधर फगवाड़ा हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया । वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों को समझाने की कोशिश की । लेकिन परिजन अभी भी हाईवे को जाम कर वहीं पर डटे हैं। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।