Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : पंजाब में BSF का दायरा 50 किलोमीटर बढ़ाने का फैसला
Big news: Decision to increase BSF's radius in Punjab by 50 km

बड़ी खबर : पंजाब में BSF का दायरा 50 किलोमीटर बढ़ाने का फैसला

अमृतसर (व्यरो ): पंजाब में बीएसएफ का क्षेत्र 50 किलोमीटर तक बढ़ाने का केंद्र सरकार का फैसला राज्य के 12 जिलों को प्रभावित करेगा। इससे 6 जिले पूर्ण रूप से और छह आंशिक रूप से प्रभावित होंगे। 6 जिलों की 553 किलोमीटर लंबी सीमा पाकिस्तान से लगती है। राज्य के कुल 50,362 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में से एक अनुमान के अनुसार 27,600 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र बीएसएफ के दायरे में आ जाएगा। वहीं पंजाब के पूर्व गृह सचिव केबीएस सिद्धू केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सीमा सुरक्षा बल के दायरे 50 किलोमीटर तक बढ़ाने के मामले को राज्यों के अधिकारों में हस्तक्षेप के रूप में नहीं देखते। उनका कहना है कि तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद जिस तरह से इस पूरे क्षेत्र में बदलाव आया है उसको देखते हुए यह फैसला लिया गया लगता है जोकि एक अच्छा रणनीतिक फैसला है। वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद सिंह ने इस फैसले पर कहा कि बीएसएफ को राजनीति में न घसीटे। बीएसएफ की बढ़ी उपस्थितियां हमें मजबूत करेंगी। देश की सुरक्षा दांव पर नहीं लगाई जा सकती। इधर, सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री चन्नी को इस फैसले को लेकर कार्रवाई करने या पद छोड़ने के लिए कहा है।अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते पंजाब के 6 जिले जिसमें अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का बीएसएफ अधीन हो जाएंगे। पंजाब पुलिस और बीएसएफ में अपने अधिकारों को लेकर विवाद हो सकते हैं। इसी के साथ ही पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का। जल्द रूप से प्रभावित होने वाले जिले: होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर में भी होगी


Leave a Reply