Congress MP from Jalandhar Santokh Chaudhary embroiled in controversy, ignited the flame without taking off his shoes, Hindu organizations raised questions
जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी विवादों में घिरे , बिना जूते उतारे ज्योत की प्रज्वलित , हिंदू संगठनों ने उठाये सवाल
जालंधर : जालंधर से कांग्रेसी सांसद संतोख चौधरी के विवादों में घिरने की खबर मिल रही है । मामला ये है कि उन्होंने कुछ दिन पहले एक समारोह में चीफ गेस्ट के तौर पर हिस्सा लिया था। वहां जब उन्होंने ज्योति जलाई तो उस समय उन्होंने अपने जूते नहीं उतारे। हालाँकि सांसद ने खुद ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली, वहीँ इसके बाद अब वह लोगों के निशाने पर आ गए।
वहीँ लोगों ने सांसद के व्यवहार को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए सवाल उठाये कि सांसद के मन में कोई श्रद्धा भी है या फिर यह सिर्फ फोटो सेशन ही था। वहीँ इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने भी सांसद के खिलाफ मोर्चा खोला है। इसके बाद शिवसेना समाजवादी के पंजाब चेयरमैन नरिंदर थापर व पंजाब के यूथ प्रधान सुनील कुमार बंटी ने सांसद के घर का घराव करने का ऐलान कर दिया है। वहीं, दूसरे संगठनों ने इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत देने की तैयारी कर ली है।
वहीँ सोशल मीडिया पर सांसद की इस फोटो की तीखी आलोचना हो रही है। शिवसेना के प्रधान इशांत शर्मा ने फैन पेज से सांसद को लेकर तीखे सवाल पूछे हैं। इसके बारे में उन्होंने लिखा कि क्या सांसद के पास इतना भी समय नहीं था कि माता रानी की जोत जलाने से पहले अपने जूते उतार लें। फिलहाल अभी तक इस पूरे मामले पर सांसद की तरफ से कोई पक्ष नहीं दिया गया है।