Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing बॉलीवुड को एक और झटका , अभिनेता और बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से हुआ निधन
Another blow to Bollywood, actor and Bigg Boss-13 winner Siddharth Shukla dies of heart attack

बॉलीवुड को एक और झटका , अभिनेता और बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से हुआ निधन

मुंबई : अभिनेता व बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को हार्ट अटैक से अचानक निधन हो गया। वे महज 40 साल के थे। वहीँ सिद्धार्थ के निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। वहीँ सलमान खान ने कहा कि सिद्धार्थ बहुत जल्दी चला गया।

वहीँ सिद्धार्थ के परिवार ने मौत को लेकर किसी तरह की आशंका जाहिर नहीं की है। मिली जानकारी अनुसार सिद्धार्थ ने बुधवार रात सोने से पहले कुछ दवाएं ली थीं। और इसके बाद रात करीब 3 बजे उन्हें बेचैनी हुई और उन्होंने मां से पानी मांगा। और उन्हें बताया कि कुछ ठीक नहीं लग रहा है। फिर बाद में सिद्धार्थ सोने चले गए। वहीँ सुबह जब उनकी मां ने जगाने की कोशिश की तो वे नहीं उठे । वहीँ इसके बाद सिद्धार्थ को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिद्धार्थ का जन्म मुंबई में 1980 को हुआ था। सिदार्थ ने मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी । बाद में वो टेलीविजन सीरियल्स में नजर आने लगे। और वे सिद्धार्थ ‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल-3’, ‘बालिका वधु’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे सीरियल्स से मशहूर हुए। इसके अलावा उन्होंने फियर फैक्टर सीजन 7 भी जीता था। सिद्धार्थ सावधान इंडिया और इंडिया गॉट टैलेंट जैसे मशहूर शो भी होस्ट कर चुके हैं।

 


Leave a Reply