Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing बॉलीवुड सिंगर व रैपर हनी सिंह को कोर्ट ने लगाई फटकार , कहा कोई भी कानून से ऊपर नहीं है
Court reprimands Bollywood singer and rapper Honey Singh, says no one is above the law

बॉलीवुड सिंगर व रैपर हनी सिंह को कोर्ट ने लगाई फटकार , कहा कोई भी कानून से ऊपर नहीं है

नई दिल्ली : आपको बता दे कि बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जिसके बाद शालिनी ने ‘घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005’ के तहत हनी सिंह के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में केस दर्ज कराया था। वहीँ अब इस केस की सुनवाई चल रही है लेकिन हनी सिंह लगातार दूसरी बार भी कोर्ट में पेश नहीं हुए।

वहीँ हनी सिंह के वकील का कहना है कि उनके क्लाइंट की तबीयत ठीक नहीं है जिस कारण वो सुनवाई के दौरान पेश नहीं हो पाएंगे। लेकिन दूसरी बार भी आदेश की अवहेलना करने पर कोर्ट ने हनी सिंह को फटकार लगाई है। वहीँ मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने कहा, ‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। उन्होंने ने कहा यह देखकर हैरान हूं कि इस मामले को इतने हल्के में कैसे लिया जा रहा है।’ अब कोर्ट ने 3 सितंबर को हनी सिंह को पेश होने का आदेश दिया है।

 


Leave a Reply