Latest news
जालंधर में लगी पाबंदियां, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी जालंधर में मकसूदां मंडी में चली गोली , भाजपा नेता मोनू पुरी घायल पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing रक्षाबंधन 2021 : इस बार रक्षाबंधन पर न भद्रा की झंझट न ग्रहण की छाया, जानिये राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
know the shub mahurat of Rakhi 2021

रक्षाबंधन 2021 : इस बार रक्षाबंधन पर न भद्रा की झंझट न ग्रहण की छाया, जानिये राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

वाराणसी : इस बार रक्षाबंधन पर न तो ग्रहण की छाया रहेगी और न ही भद्रा की झंझट। वहीँ सुबह में ही भद्रा का प्रभाव होने के कारण दिन भर राखी बांधने का मुहूर्त मिल रहा है। आपको बता दे कि श्रावणी पूर्णिमा दो दिन है और इसमें पहले दिन व्रत की पूर्णिमा का मान होगा तो दूसरे दिन स्नान-दान, पूजन और रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। वहीँ श्रावणी पूर्णिमा के मुहूर्त और भद्रा को लेकर ज्योतिषियों की राय भी अलग-अलग है। 

ज्योतिषाचार्य आचार्य ऋषि द्विवेदी के अनुसार श्रावण पूर्णिमा 21 अगस्त को शाम 6:10 बजे से 22 अगस्त की शाम 5:01 बजे तक रहेगी। वहीँ श्रावण पूर्णिमा पर भद्रा 21 अगस्त को शाम 6:10 बजे से लगेगी और 22 अगस्त को भोर में 5:35 बजे समाप्त होगी। वहीँ अगर रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो 22 अगस्त सुबह से आरंभ होकर संपूर्ण दिन उपाकर्म, देव-ऋषि-पितृ तर्पण आदि से निवृत्त होकर रक्षाबंधन मनाना शुभ रहेगा। इस बार रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त दिन में एक बजे से शाम 5:01 तक रहेगा। 

ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार श्रावण पूर्णिमा 21 अगस्त को शाम 7:01 बजे लगेगी और 22 अगस्त को शाम 5:32 बजे तक रहेगी। वहीँ 22 अगस्त को प्रात: 6:17 के बाद ही रक्षाबंधन का पर्व आरंभ होगा। जिक्रयोग है कि ज्योतिष गणना के अनुसार विधि-विधान से रक्षासूत्र धारण करने पर व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है। 

थाली में ये 7 खास चीजें होनी चाहिए

1 -कुमकुम
2 -चावल
3 – नारियल
4 -रक्षा सूत्र (राखी)
5 -मिठाई
6 -दीपक
7 -गंगाजल से भरा कलश

 


Leave a Reply