Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing अभिनेता मनोज वाजपेयी ने सुनील पाल के ‘गिरा हुआ’ कमेंट को हंसी में उड़ाया , और कही ये बात
Actor Manoj Bajpayee laughed at Sunil Pal's recent comment

अभिनेता मनोज वाजपेयी ने सुनील पाल के ‘गिरा हुआ’ कमेंट को हंसी में उड़ाया , और कही ये बात

नई दिल्ली : अभिनेता मनोज वाजपेयी ने सुनील पाल के ‘गिरा हुआ’ कमेंट को मजाक में उड़ा दिया है l मनोज वाजपेयी ने सुनील पाल को यह मशवरा भी दिया है कि वह बेरोजगारी से जूझने के लिए ध्यान लगाएं l मनोज वाजपेयी पिछली बार वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ में नजर आए थेl इसमें उनकी अदाकारी को पसंद किया गया था l वहीँ कॉमेडियन सुनील पाल ने मनोज वाजपेयी पर एक वीडियो में कमेंट किया था l उस कमेंट में उन्होंने मनोज वाजपेयी को ‘बदतमीज और गिरा हुआ आदमी’ बताया थाl

अभिनेता मनोज वाजपेयी ने इस कमेंट को हंसी में उड़ा दिया हैl कॉमेडियन सुनील पाल ने मनोज वाजपेयी की वेब सीरीज द फैमिली मैन की तुलना एडल्ट फिल्मों से की थीl मनोज वाजपेयी ने हंसते हुए कहा, ‘मुझे पता है कि लोगों के पास काम नहीं हैl उन्होंने कहा मैं भी इस परिस्थिति में रहा हूं लेकिन ऐसी परिस्थिति में लोगों को ध्यान लगाना चाहिएl’

हाल ही में सुनील पाल ने एक वीडियो में कहा था कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई लोग परिवार के देखने लायक कंटेंट नहीं बना रहे हैंl फिर उन्होंने मनोज वाजपेयी की वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 को भी लताड़ा थाl वहीँ सुनील पाल ने कहा था, ‘मनोज वाजपेयी कितना ही बड़ा एक्टर होगा, कितने ही बड़े अवॉर्ड मिले हो पर उससे ज्यादा बदतमीज और गिरा हुआ आदमी मैंने नहीं देखाl’ सुनील पाल ने कहा कि देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने के बावजूद मनोज एडल्ट फिल्मों के समान कंटेंट बनाते हैंl सुनील पाल ने कहा है, ‘यह सारी चीजें बंद होनी चाहिए l

 

 

source link


Leave a Reply