Latest news
किराना स्टोर मालिक से नाबालिग ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, पुलिस ने दबोचा ਨਿਰਮਲ ਸੰਪ੍ਰਦਾਇ: ਇਤਿਹਾਸ, ਉਤਪੱਤੀ ਅਤੇ ਗਿਆਨ-ਪਰੰਪਰਾ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੈਮੀਨਾਰ 30 ਨੂੰ , *ਡੀ.ਐਮ.ਏ. ਅਤੇ ਵਿਰਸਾ ਵਿਹਾ... भगवान वाल्मीकि यूथ सेवा दल की ओर से भगवान वाल्मीकि आश्रम ट्रस्ट के चेयरमैन बनने पर विपन सभरवाल सम्मा... अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 45वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान कैंप आयोजित, विशेष अतिथि के तौर पर पहुंची ... नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही, गांव-पुल-गाड़ियां सब बह गए हरियाणा में दिन दहाड़े बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या , घटना CCTV में हुई कैद जालंधर में पत्रकार से हथियारों के बल पर लूट की वारदात , लुटेरे सोने की दो अंगूठियां और कैश लेकर फरार जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद

India Living News

Hot News
You are currently viewing डिप्टी कमिश्नर ने कोरोना महामारी के दौरान बढिया काम करने वाले 88 कर्मचारियों को किया सम्मानित
deputy commissioner honored 88 employees who did excellent work during corona epidemic

डिप्टी कमिश्नर ने कोरोना महामारी के दौरान बढिया काम करने वाले 88 कर्मचारियों को किया सम्मानित

जालंधर : जालंधर के DC घनश्याम थोरी ने बुधवार को कोरोना महामारी के दौरान शानदार प्रर्दशन करने पर डाटा सैल के 88 कर्मचारियों को सम्मानित किया। इन कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र सौंपते हुए डिप्टी कमिश्नर ने जिले में कोविड -19 प्रबंधन दौरान निभाई सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होनें आगे कहा कि चाहे काटैक्ट ट्रेसिंग, सैंपलिंग, टीकाकरण या कोई अन्य कार्य हो, महामारी दौरान प्रत्येक कर्मचारी फ्रंट फुट पर रहा है। उन्होनं आगे कहा कि इन फ्रंट लाईन योद्धाओं के ठोस प्रयत्नों से ज़िला दूसरी लहर पर काबू पाने में कामयाब रहा। डिप्टी कमिश्नर ने उनको नए जोश और उत्साह के साथ अपनी डियूटी निपुणता से निभाते रहने का न्योता दिया। उन्होनें कहा कि इन टीम सदस्यों की तरफ से दिखाई बेमिसाल भावना और दृढ़ता दूसरों के लिए एक उदाहरण है। उन्होनें आशा व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारी मानवता की सेवा को यकीनी बनाने के लिए बढिया प्रर्दशन करते रहेगें डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि आने वाले दिनों में और अधिकारियों /कर्मचारियों का भी सम्मान किया जाएगा। सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों ने डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी का कोविड -19 महामारी दौरान हर कर्मचारी को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित करने के लिए धन्यवाद किया।

 


Leave a Reply