Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को किया गिरफ्तार, पोर्न मूवीज से जुड़ा है मामला
Shilpa Shetty's husband Raj Kundra gets bail in pornography case

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को किया गिरफ्तार, पोर्न मूवीज से जुड़ा है मामला

मुंबई : मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया, मामला पोर्न मूवीज बनाने से जुड़ा है। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 23 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है। राज कुंद्रा के साथी रयान थारप भी उनके साथ हिरासत में रहेंगे। पुलिस ने रयान थारप को भी मुंबई के नेरुल इलाके से गिरफ्तार कर किया था।

इस मामले में बड़ा अपडेट यह है कि पुलिस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है, क्योंकि शिल्पा अधिकतर बिजनेस में पति राज कुंद्रा की पार्टनर हैं। माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच उन्हें हाजिर होने के लिए जल्द समन भेज सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस का कहना है कि राज कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं और हमारे पास उनके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं और उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। बताया गया कि क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पोर्न मामले का खुलासा किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, राज के खिलाफ इसी साल फरवरी में केस दर्ज किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार राज कुंद्रा ने पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में 8 से 10 करोड़ रुपए का निवेश किया था। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने वहीं केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए गए थे और वी ट्रांसफर (ये एक फाइल ट्रांसफर सर्विस है) के जरिए उन्हें केनरिन को भेजा गया। ये कंपनी राज कुंद्रा ने ही बनाई और विदेश में रजिस्ट्रेशन करवाया ताकि भारत के साइबर लॉ से बच सकें।

 

 

source link


Leave a Reply