Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ा हादसा – जूस फैक्टरी में आग लगने से 52 लोगों की मौत, 50 से ज्‍यादा झुलसे
bangladesh-news-many-dead-and-injured-due-to-factory-fire

बड़ा हादसा – जूस फैक्टरी में आग लगने से 52 लोगों की मौत, 50 से ज्‍यादा झुलसे

ढाका : बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में स्थित छह मंजिला मैंगो जूस फैक्ट्री में लगी भीषण आग में कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 50 लोग घायल हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नारायणगंज जिले के रूपगंज में गुरुवार को शाम साढ़े पांच बजे के करीब शेजान ब्रांड की मैंगो जूस फैक्ट्री में लगी भीषण आग में बावन लोग जिंदा जलकर मर गए। घायलों में भी अत्यधिक जलने के कारण कुछ ही हालत बेहद गंभीर है।

अंदेशा है कि आग ग्राउंड फ्लोर से ही फैली है। ऊपर की मंजिलों में आग ने वहां जमा प्लास्टिक और रसायनों के कारण भीषण रूप ले लिया। बताया जा रहा है इस भयावह आग से बचने के लिए फैक्ट्री में काम करने वाले तीन मजदूरों ने छत के ऊपर से नीचे छलांग लगा कर जान गंवा दी।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग से सुरक्षा का कोई उपकरण नहीं था। जिले के फायर सर्विस के उप निदेशक अब्दुल्ला अल अरेफिन ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पाने में समय अधिक लग गया। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह पांचवीं और छठी मंजिल पर एक बार फिर से आग भड़क गई जिसे बाद में बुझा लिया गया। राहत और बचाव का काम जारी है।

 

 

source link


Leave a Reply