Latest news
जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश

India Living News

Hot News
You are currently viewing सोनिया से मिले कैप्टन अमरिंदर, पंजाब कांग्रेस में कलह शांत, बोले- जो आलाकमान कहेगा, वही करूंगा
punjab-cm-captain-amarinder-singh-met-congress-president-sonia-gandhi

सोनिया से मिले कैप्टन अमरिंदर, पंजाब कांग्रेस में कलह शांत, बोले- जो आलाकमान कहेगा, वही करूंगा

नई दिल्ली : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस बैठक के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं यहां पार्टी के आंतरिक मुद्दों और पंजाब के विकास के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस अध्यक्षा से मिलने आया था। 

अमरिंदर सिंह ने कहा कि जहां तक पंजाब का सवाल है तो वह जो भी निर्णय लेंगी हम उसके लिए तैयार हैं। हम आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं सिद्धू पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं, मैं यहां पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से आया था।’

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी देने पर सहमत हैं। पार्टी आलाकमान उन्हें विश्वास में लेने के बाद सिद्धू को उपमुख्यमंत्री या प्रचार समिति का अध्यक्ष बना सकता है।

 

 

source link


Leave a Reply