Latest news
जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing हिंदुस्तान टायर्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये का हुआ नुकसान
Massive fire in Hindustan Tires factory, loss of crores of rupees

हिंदुस्तान टायर्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये का हुआ नुकसान

लुधियाना : आरके रोड स्थित हिंदुस्तान टायर्स में तड़के आग लगी जिसकी वजह से फैक्ट्री में पड़ा सारा सामान व मशीनरी जलकर राख हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के लिए 125 से ज्यादा फायर टेंडर इस्तेमाल किये । फैक्ट्री के अंदर टायर ट्यूब होने के कारण आग बुझाने में परेशानी हुई । अनुमान के मुताबिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि फैक्ट्री मालिक अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

फायर कर्मियों के मुताबिक सवा चार बजे उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली तो वह तुरंत तीन फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझानी शुरू की। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में रबड़ होने के कारण आग सुलगती गई और आग ने भयानक रूप धारण कर दिया। उन्होंने बताया कि जैसे जैसे आग फैलने लगी तो उन्होंने फायर टेंडर बुलाने शुरू किए।

 

 

source link


Leave a Reply