Latest news
श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जम्मू ड्रोन अटैक के बाद आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन में चौकसी बढ़ी, पंचायत व पुलिस को बाहरी लोगों पर नजर रखने के आदेश
Vigilance increased at Adampur Air Force Station after Jammu drone attack, orders Panchayat and police to keep an eye on outsiders

जम्मू ड्रोन अटैक के बाद आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन में चौकसी बढ़ी, पंचायत व पुलिस को बाहरी लोगों पर नजर रखने के आदेश

जालंधर : जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक के बाद आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन में चौकसी बढ़ा दी गई है। मंगलवार को DC घनश्याम थोरी ने एयरफोर्स अफसरों और एयरफोर्स स्टेशन के साथ लगते गांवों की पंचायतों व पुलिस के साथ बैठक की। इसके बाद सभी पंचायतों को हिदायत दी गई कि जो भी बाहरी लोग उनके गांवों में एंट्री कर रहे हैं, उन पर पूरी नजर रखी जाए।

इसके अलावा पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि वो एयरफोर्स स्टेशन के आसपास लगते गांवों व इलाकों में रहने वाले पेइंग गेस्ट (PG) और किराएदारों की वैरिफिकेशन की जाए ताकि एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा सके। इस दौरान उनके साथ एयर कोमोडोर जीवीके रेड्‌डी, विंग कमांडर डॉ. वास्सने भी मौजूद रहे।

DC ने एयरफील्ड इन्वायरमेंट मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में भी हिस्सा लिया। जिसमें एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक कूड़े के डंप को भी हटाने को कहा। इसके अलावा एयरफोर्स स्टेशन के प्रतिबंधित इलाके में कंस्ट्रक्शन पर भी पूरी तरह रोक लगाने के आदेश दिए। उन्होंने अफसरों को हिदायत दी कि एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा से जुड़े सभी निर्देशों को पूरी गंभीरता से लागू किया जाए, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टाला जा सके।

 

 

source link


Leave a Reply