Latest news
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक

India Living News

Hot News
You are currently viewing कश्मीर में सिख लड़कियों के धर्म परिवर्तन के विरोध में जालंधर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने रोष प्रदर्शन किया
Pandit Deendayal Upadhyay Smriti Manch in Jalandhar protested against the conversion of Sikh girls in Kashmir.

कश्मीर में सिख लड़कियों के धर्म परिवर्तन के विरोध में जालंधर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने रोष प्रदर्शन किया

जालंधर : कश्मीर में सिख लड़कियों के धर्म परिवर्तन के विरोध में जालंधर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने रोष प्रदर्शन किया। DC ऑफिस में नारेबाजी करते हुए उन्होंने गुनाहगारों को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने PM नरेंद्र मोदी के नाम जिला प्रशासन के जरिए मांग पत्र भी सौंपा। जिसमें लव-जेहाद पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

मंच के पंजाब प्रधान किशन लाल शर्मा ने कहा कि कश्मीर में बंदूक की नोक पर सिख बहनों का धर्म परिवर्तन करवाना निंदनीय है। देश में कुछ संप्रदाय विशेष के लोग दूसरे धर्मों की लड़कियों को बहला-फुसलाकर या डरा-धमकाकर धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। अगर इसे अभी सख्ती से न रोका गया तो आगे इसके भयानक नतीजे सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर में अल्पसंख्यक हो चुके हिंदू व सिख परिवारों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार कड़े कदम उठाए।

 

 

source link


Leave a Reply