Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing मोहाली व पंचकूला में किसानों व पुलिस के बीच झड़प , बेरिकेट्स तोड़ चंडीगढ़ पहुंचे पंजाब के किसान
Clash between farmers and police in Mohali and Panchkula, farmers of Punjab reached Chandigarh breaking barricades

मोहाली व पंचकूला में किसानों व पुलिस के बीच झड़प , बेरिकेट्स तोड़ चंडीगढ़ पहुंचे पंजाब के किसान

मोहाली/पंचकूला : कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन को सात माह पूर्ण होने पर किसान संगठनों के आह्वान पर आज पंजाब व हरियाणा के किसानों ने अपने-अपने राज्यपालों को ज्ञापन सौंपने के लिए राजभवन की ओर कूच किया। पंजाब के किसान मोहाली के रास्ते चंडीगढ़ की सीमा में प्रवेश कर गए।

किसानों ने आठ और नौ चौक के बीच में लगाई गई बसों को भी हटाकर बैरिकेड तोड़ दिया और वह राजभवन की तरफ बढ़ने लगे। पुलिस किसी भी तरह से उन्हें कंट्रोल नहीं कर पा रही थी। मोहाली बैरियर से पैदल चलकर 8 और 9 चौक पर पहुंचे किसान भी थके हुए लग रहे थे। यहां चंडीगढ़ डिप्टी कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ किसानों से ज्ञापन लेने पहुंचे।

किसान चंडीगढ़ में एंटर न हो सकें इसके लिए मोहाली बार्डर व पंचकूला में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। लेकिन, किसानों की संख्या को देखते हुए इंतजाम नाकाफी साबित हुए। पंचकूला में किसानों व पुलिस के बीच टकराव हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बेरिकेट्स को उखाड़ फेंका। किसान प्रदर्शनकारी आगे बढ़े। मोहाली में भी पुलिस बेरिकेट्स को तोड़कर किसान चंडीगढ़ में एंटर हो गए और राजभवन के नजदीक तक पहुंच गए। बाद में पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया और चंडीगढ़ के डीसी मौके पर ज्ञापन लेने पहुंचे।

पंचकूला में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने कूच किया। चंडीगढ़ में हरियाणा के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए किसान जा रहे थे । पंचकूला पुलिस ने घग्गर नदी के पुल के पास हैवी बेरीगेटिंग कर किसानों को रोकने की की कोशिश, लेकिन पुलिस नाकाम रही। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए बैरिगेट्स के साथ सीमेंट की बीम भी लगाई थी। पंचकूला में एडीसी टू गवर्नर खुद मौके पर आकर ज्ञापन लेने पहुंचे। उन्होंने पंचकूला-चंडीगढ़ बार्डर पर आकर ज्ञापन लिया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की अध्यक्षता में किसानों ने कूच किया।

 

 

source link


Leave a Reply