Latest news
आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में दिव्यांग को लात-थप्पड़ से पीटने वाला ASI सस्पेंड
ASI suspended for thrashing Divyang in Jalandhar

जालंधर में दिव्यांग को लात-थप्पड़ से पीटने वाला ASI सस्पेंड

जालंधर : महानगर में खाकी की गुंडागर्दी का बड़ा मामला उजागर हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पैरों से लाचार 90% दिव्यांग व्यक्ति को बस्ती बावा खेल में तैनात ASI रघुवीर सिंह ने पहले लात मारी। फिर उसके मुंह पर थप्पड़ मारे। इस दौरान दिव्यांग अपने बचाव के लिए खड़ा या वहां से आगे-पीछे भी नहीं हो सका। ASI की यह हरकत वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल SC कमीशन ने पुलिस कमिश्नर को कार्रवाई के आदेश दिए। जिसके बाद ASI रघुवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।

कबीर विहार के रहने वाले महिंदर कुमार का कहना है कि यह घटना 17 अप्रैल की है। उस दिन सुबह करीब 11 बजे ASI रघुवीर सिंह एक कांस्टेबल व एक और व्यक्ति को लेकर उसकी कबाड़ की दुकान पर आया। आते ही पुलिस वाले ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब महिंदर ने कहा कि उसका भाई सलिंदर दुकान पर नहीं है और जब आएगा तो उसे बता देगा। इस पर ASI ने कहा कि सलिंदर पर केस दर्ज हुआ है। इसके बाद ASI ने कथित रूप से उससे 10 हजार रुपए भी मांगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले की शिकायत मिलने पर नेशनल SC कमीशन ने पुलिस कमिश्नर को इस मामले की जांच व कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। इसके लिए 15 दिन का वक्त दिया गया है।

 

 

source link


Leave a Reply