Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में थाली-चम्मच बजा कर कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के ख़िलाफ़ किया रोष प्रदर्शन
Congressmen protested against Modi government by playing plate and spoon in Jalandhar

जालंधर में थाली-चम्मच बजा कर कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के ख़िलाफ़ किया रोष प्रदर्शन

जालंधर : पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने जालंधर में प्रदर्शन किया। शहर के पेट्रोल पंपों के बाहर बैठकर उन्होंने PM नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्हाेंने हाथों में ‘बहुत हुई महंगाई की मार, शर्म करो मोदी सरकार’ वाले बैनर ले रखे थे। कांग्रेस पार्टी के जालंधर से सांसद चौधरी संतोख सिंह, MLA राजिंदर बेरी, सुशील रिंकू समेत कई कांग्रेसी नेता इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमत 100 रुपए के करीब पहुंच चुकी है। यह हालत तब है, जबकि क्रूड ऑयल काफी सस्ता मिल रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों के रेट बढ़ने से बाकी चीजें महंगी हो रही हैं। लोगों की रसोई का बजट बिगड़ चुका है। इसके बावजूद केंद्र की मोदी सरकार रेट कम नहीं कर रही। भारत की जनता से अच्छे दिन का वादा कर सत्ता में आई मोदी सरकार ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। अब तो सरसों के तेल तक के रेट दाेगुने हो चुके हैं। इसी वजह से वो इस प्रदर्शन के जरिए देश की भावनाओं को केंद्र सरकार तक पहुंचा रहे हैं।

 

 

source link


Leave a Reply