Latest news
जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाबी गायक लेहंबर हुसैनपुरी पत्नी के साथ विवाद के चलते महिला आयोग मोहाली में हुए पेश
Punjabi singer Lehmber Hussainpuri appears in Women's Commission Mohali due to dispute with wife

पंजाबी गायक लेहंबर हुसैनपुरी पत्नी के साथ विवाद के चलते महिला आयोग मोहाली में हुए पेश

मोहाली : पंजाब के प्रसिद्ध गायक लेहंबर हुसैनपुरी का पत्नी के साथ कुछ विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते शुक्रवार को हुसैनपुरी जालंधर से मोहाली स्थित महिला आयोग पहुंचे। घरेलू विवाद के चलते लेंहबर हुसैनपुरी महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी के समक्ष पेश हुए और उन्होंने अपने बयान दर्ज करवाए।

महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने बताया कि हुसैनपुरी की पत्नी को भी आयोग के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुई और न ही कोई अपना बयान भेजा। हुसैनपुरी की पत्नी की ओर से कहा गया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही है इसलिए वह महिला आयोग मोहाली में नहीं आ सकतीं। पत्नी की ओर से पुलिस और आयोग को किसी तरह की कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई।

गुलाटी ने कहा कि हुसैनपुरी ने बताया कि प्रॉपर्टी से लेकर ज्यादातर सभी चीजें पत्नी के नाम पर हैं। उनकी पत्नी सिर्फ साली के बहाकवे में आकर ये सब कर रही हैं। गुलाटी ने कहा कि अगर मामले में साली का दोष पाया जाता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांलधर पुलिस को कहा गया है कि हुसैनपुरी को उनके बच्चों से मिलने से न रोका जाए। आयोग द्वारा हुसैनपुरी के बच्चों की भी स्टेटमेंट ली जाएगी। उन्होंने कहा महिला आयोग का ये मतलब नहीं कि अगर महिला गलत है तो भी उसे प्रोटेक्ट किया जाए।

 

 

source link


Leave a Reply