Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing पहलवान सागर हत्याकांड में ओलंपियन सुशील कुमार गिरफ्तार, कोर्ट ने 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
Olympian Sushil Kumar arrested in wrestler Sagar murder case, court sent for 6 days police remand

पहलवान सागर हत्याकांड में ओलंपियन सुशील कुमार गिरफ्तार, कोर्ट ने 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड के आरोपी ओलंपियन सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। सुशील के साथ उसका सहयोगी अजय को भी गिरफ्तार किया गया है। सुशील कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये गिरफ्तारी दिल्ली के मुंडका से हुई है। सुशील पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था जबकि उसके सहयोगी अजय पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित था।

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि ACP अतर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने सुशील कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसे कोर्ट में हाजिर करवाया जहां से उसे छह दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। पांच मई को सागर की मौत के बाद सुशील अपने अन्य साथियों के साथ फरार हो गया था। इसके बाद सुशील व छह अन्य साथियों के खिलाफ 15 मई को दिल्ली पुलिस ने गैर जमानती वारंट लिया था। दिल्ली पुलिस की करीब 15 टीमें पंजाब के अलग- अलग इलाके में छापेमारी कर रही थी।

 

 

source link


Leave a Reply