Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing ईद के मौके पर CM कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा तोहफा, मालेरकोटला को पंजाब में 23 वां जिला बनाने की घोषणा
Captain Amarinder Singh may meet Amit Shah and JP Nadda in Delhi this evening, speculations are being made that Captain may join BJP

ईद के मौके पर CM कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा तोहफा, मालेरकोटला को पंजाब में 23 वां जिला बनाने की घोषणा

चंडीगढ़ : पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ईद के मुबारक मौके पर मुस्लिम बहुल क्षेत्र मालेरकोटला को जिला बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मालेरकोटला में नवाब शेर मोहम्मद खान की याद में 500 करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज बनाने, लड़कियों के लिए 12 करोड़ की लागत के साथ कालेज बनाने, महिलाओं के लिए एक अलग से महिला पुलिस स्टेशन खोलने की घोषणा की। इसके अलावा सीएम ने बस स्टैंड के निर्माण के लिए दस करोड़ रुपये देने का भी एलान किया।

मुस्लिम आबादी वाले मालेरकोटला की स्थापना 1454 में हुई थी। मुख्यमंत्री के इस घोषणा से पंजाब में अब 23 जिले हो जाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने मलेरकोटला में अल्पसंख्यक कोटे से बनने वाले मेडिकल कालेज के लिए 500 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कालेज के लिए 50 करोड़ रुपये पहली किश्त के रूप में देने का एलान किया।

सीएम ने कहा कि मालेरकोटला जिले में अमरगढ़ और अहमदगढ़ को भी शामिल किया जाएगा। अभी तक मालेरकोटला संगरूर जिले के तहत आता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए जिले में कौन-कौन से गांव शामिल किए जाएंगे इसका फैसला बाद में होगा, लेकिन इस जिले का डिप्टी कमिश्नर जल्द ही नियुक्त किया जाएगा।

 

 

source link


Leave a Reply