Latest news
जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, गैंगस्टर गैवी के पांच साथी गिरफ्तार, हेरोइन व हथियार भी बरामद
Punjab Police gets huge success, gangster Gavi's five accomplices arrested, heroin and weapons also recovered

पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, गैंगस्टर गैवी के पांच साथी गिरफ्तार, हेरोइन व हथियार भी बरामद

चंडीगढ़ : गैंगस्टर-कम-नशा तस्कर गैवी के द्वारा किए खुलासे पर कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने शनिवार को उसके पांच साथियों की गिरफ्तारी करके उसके सभी मड्यूल का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। वांछित गैंगस्टर जैपाल के करीबी सहयोगी गैवी सिंह उर्फ विजय उर्फ ज्ञानी को 26 अप्रैल को झारखंड के सराए किला खरसावा जिले से पंजाब के संगठित अपराध कंट्रोल यूनिट (ओसीसीयू) और एसएएस नगर मोहाली पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार कया गया था।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में करनबीर सिंह निवासी गांव अकबरपुरा, हरमनजीत सिंह निवासी ग्राम जोहला, गुरजसप्रीत सिंह निवासी गांव बठल भाई के और रवीन्द्र इकबाल सिंह निवासी हंसलावाला (यह सारे गांव जिला तरनतारन से संबंधित हैं) और सैमूअल उर्फ सेम निवासी फिरोजपुर के तौर पर की गई है। सभी आरोपितों के खिलाफ पंजाब के अलग-अलग जिलों में कई अपराधिक केस दर्ज हैं।

पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने खरड़ के अर्बन होमज -2 में स्थित गैवी के किराये के फ्लैट से 1.25 किलो हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा उसके अलग-अलग ठिकानों से 3 पिस्तौलों जिनमें से एक .30 कैलिबर चीनी पिस्तौल और दो .32 कैलिबर पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीन वाहन भी बरामद किए गए हैं जो कि नशों की तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जाते थे।

 

source link


Leave a Reply