Latest news
पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing कंगना रनोट को ट्विटर एकाउंट सस्पेंड होने के बाद एक और झटका, इन डिज़ाइनर्स ने किया हमेशा के लिए बहिष्कार
Another shock after Kangana Ranout suspended Twitter account, these designers boycott forever

कंगना रनोट को ट्विटर एकाउंट सस्पेंड होने के बाद एक और झटका, इन डिज़ाइनर्स ने किया हमेशा के लिए बहिष्कार

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजों के बाद भड़की हिंसा को लेकर ट्वीट करना कंगना रनोट को भारी पड़ गया और मंगलवार को ट्विटर ने उनके कुछ विवादित ट्वीट के बाद एकाउंट स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया । अलग-अलग हैशटैग से कंगना मंगलवार को दिनभर ट्रेंडिंग रहीं। उनके एकाउंट के सस्पेंशन पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आयीं।

कुछ ने ट्विटर के इस क़दम को सही बताया तो कुछ कंगना के सपोर्ट में आये। ऐसे में दो डिज़ाइनर्स ने कंगना को लेकर अहम एलान किया। इन दोनों फैशन डिज़ाइनर्स ने कंगना से जुड़ी सभी पोस्ट अपने सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स से हटाने का एलान किया।

डिज़ाइनर आनंद भूषण ने ट्विटर पर एक स्टेटमेंट जारी किया गया, जिसमें लिखा है- आज हुई कुछ विशेष घटनाओं के मद्देनज़र, हमने फ़ैसला किया है कि अपने सभी सोशल मीडिया चैनलों से कंगना रनोट से संबंधित सभी इमेजेज को हटा देंगे।

वहीं, डिज़ाइनर रिमझिम दादू ने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए ऐसा ही एलान किया। रिमझिम ने निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी के साथ कंगना की एक फोटो शेयर करके लिखा- सही काम को करना कभी विलम्बित नहीं होता। हम अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स से कंगना से जुड़ी सभी पिछली इमेजेज को हटा रहे हैं और भविष्य में उनके साथ किसी तरह का काम ना करने की शपथ ले रहे हैं।

 

source link


Leave a Reply