Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ा हादसा: पटना के पास पीपा पुल से गंगा में गिरी गाड़ी, नौ शव निकाले गए, सभी एक ही परिवार के
Major accident: A car fell into the Ganges from the Pipa bridge near Patna, nine bodies were removed, all belonging to the same family

बड़ा हादसा: पटना के पास पीपा पुल से गंगा में गिरी गाड़ी, नौ शव निकाले गए, सभी एक ही परिवार के

पटना/दानापुर : बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की अल सुबह बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक सवारी गाड़ी गंगा में डूब गई। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्‍थानीय गोताखोरों की मदद से नौ लोगों के शव गंगा से निकाले गए हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। यह हादसा दानापुर के समीप बने पीपा पुल पर हुआ। हादसे के करीब दो से ढाई घंटे देर से बचाव दल मौके पर पहुंचा। करीब तीन घंटे की मशक्‍कत के बाद गोताखोरों ने गाड़ी को ढूंढ निकाला। अब गाड़ी को क्रेन के जरिये नदी से बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है हादसे में तीन लोग किसी तरह जान बचा निकल पाये है।

गंगा में डूबने वाले वाहन पर सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। यह हादसा अकीलपुर से दानापुर की तरफ लौटते वक्‍त शुक्रवार की सुबह हुआ।तत्‍काल वहां काफी भीड़ लग गई। इसी बीच कुछ लोगों ने प्रशासन को सूचना दी।

 

source link


Leave a Reply